झारखंड के सभी जिलों में आजसू ने निकाला न्याय मार्च, सरकार को घेरा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2023 3:58 AM

विज्ञापन

आजसू पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ सभी जिलों में न्याय मार्च निकाला था. राज्य के अलग-अलग हिस्से में आजसू पार्टी के नेताओं ने इसका नेतृत्व किया. कोल्हान, संताल और उत्तरी छोटानागपुर के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि हेमंत सरकार झारखंड को सामाजिक व राजनीतिक रूप से कमजोर व आर्थिक रूप से खोखला बना रही है. मुख्यमंत्री और जितने दिन गद्दी पर रहेंगे, इस राज्य का नुकसान ही होगा. इसलिए सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का समय है. श्री महतो गुरुवार को रांची समाहरणालय के पास पार्टी की ओर से आयोजित न्याय मार्च को संबोधित कर रहे थे.

आजसू पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ सभी जिलों में न्याय मार्च निकाला था. राज्य के अलग-अलग हिस्से में आजसू पार्टी के नेताओं ने इसका नेतृत्व किया़ कोल्हान, संताल और उत्तरी छोटानागपुर के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन किया. सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस, उमाकांत रजक सहित कई नेता अलग-अलग जिलों में न्याय में शामिल हुए. इधर श्री महतो ने कहा कि सरकार ने जनादेश का अपमान किया है, जनता उसका बदला लेगी.

सरकार जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है. सवा तीन साल में इस सरकार ने कायदे से एक भी वादे पूरे नहीं किये. राज्य में लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. अपराध बेतहाशा बढ़े हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola