रांची : अभिनेत्री अमीषा पटेल पर फिर लगा एक हजार रुपये का जुर्माना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Dec 2023 6:08 AM
अमीषा पटेल को रांची सिविल कोर्ट ने दिया आखिरी मौका.
फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. देशी मैजिक नामक फिल्म बनाने के नाम पर अजय कुमार सिंह से अमीषा पटेल ने दो करोड़ रुपये लिये थे.
रांची : अभिनेत्री अमीषा पटेल के चेक बाउंस से जुड़े मामले में सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत ने अभिनेत्री पर दोबारा एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. सोमवार को अमीषा पटेल के अधिवक्ता की ओर से इस मामले के गवाह अजय कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह का प्रति परीक्षण करना था. लेकिन अमीषा के अधिवक्ता ने गवाह का प्रति परीक्षण नहीं किया. अंतिम समय में अदालत से प्रति परीक्षण करने के लिए अगले तिथि की मांग की. उस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया और प्रति परीक्षण के लिए मंगलवार की तिथि निर्धारित की. इसके पहले भी अदालत अमीषा पटेल पर दो बार जुर्माना लगा चुकी है. मामला फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह से दो करोड़ रुपये की ठगी का है. मामले में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विजयालक्ष्मी श्रीवास्तव केस में पैरवी कर रही है.
फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. देशी मैजिक नामक फिल्म बनाने के नाम पर अजय कुमार सिंह से अमीषा पटेल ने दो करोड़ रुपये लिये थे, लेकिन वह फिल्म नहीं बनी. अमीषा पटेल ने पैसे लौटाने के लिए जो चेक दिया था, वह बाउंस कर गया. अजय कुमार सिंह द्वारा फिर पैसा मांगने पर अमीषा पटेल ने दो चेक दिये, लेकिन दोनों चेक बाउंस कर गये. इसे लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला वर्ष 2018 में दर्ज कराया था.
Also Read: रांची : दो गोलियां लगने के बाद भी घायल व्यवसायी ने अपराधी से छीन ली पिस्टल, तो फिर मारा चाकू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










