crime news : युवती से मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

वृंदावन कॉलोनी के पास युवती से हुई थी मोबाइल छिनतई

विज्ञापन

रांची. बरियातू थाना की पुलिस ने वृंदावन कॉलोनी के पास से युवती से मोबाइल छीनने के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल जाने वाले एक युवक का नाम पिठोरिया का कनादू निवासी इमरोज खान और दूसरे का नाम बरियातू निवासी सद्दाम है. घटना की शिकार युवती ओरमांझी की रहने वाली है. वह अपनी बहन के साथ मोरहाबादी मैदान रावण दहन देखने आयी थी. वापस जाने के दौरान रात के करीब 8.30 बजे वह वृंदावन कॉलोनी के पास पहुंची. तब एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और भागने लगे. इस दौरान युवती ने एक आरोपी का कॉलर पकड़ लिया. जिसके बाद तीनों बाइक से गिर गये. इसके बाद युवती ने उक्त दोनों आरोपियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ लिया. जबकि एक युवक पैदल ही वहां से भाग निकला. घटना में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Ranchi News : यहां रांची से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola