ePaper

भूल से भी न करें अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन करते समय ये गलतियां, नहीं तो होगा पछतावा

Updated at : 29 Jan 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
अबुआ आवास योजना

अबुआ आवास योजना

Abua Awas Yojana: अबुआ आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय कई लोग ऐसी कॉमन गलतियां कर देते हैं जिसके कारण उनका आवेदन स्वीकृत नहीं हो पाता है. आज हम ऐसी कुछ गलतियों के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

रांची : हेमंत सोरेन सरकार ने हर लोगों को पक्का मकान देने के उद्देश्य से अबुआ आवास योजना की शुरुआत की है. इस योजना के लाभुकों को सरकार दो लाख रुपये की राश चार किस्त में देती है. सरकार के महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ लेने के उद्देश्य से लाखों लोग आवेदन करते हैं लेकिन कुछ लोगों के ही आवेदन की स्वीकृति हो पाती है. वहीं, कई लोगों का आवेदन इस वजह स्वीकार नहीं हो पाता है कि वे फॉर्म भरते समय कई गलतियां कर बैठते हैं. तो कई लोग कोई जरूरी दस्तावेज सबमिट नहीं कर पाते हैं. बहुत लोग ऐसे भी हैं जिन्हें आवेदन करने का प्रोसस नहीं पाता हैं. आज हम आपको ऐसे कुछ सामान्य गलतियों के बारे में बतायेंगे जिनके कारण आपको अबुआ आवास का पैसा नहीं मिल पाता है. इसे लेकर सरकार के स्तर से भी कई बार अपडेट भी दिया जा चुका है.

इन सामान्य गलतियों से बचें

अक्सर लोग अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन करते समय कई सारी गलतियां कर देते हैं. जिसके कारण उनके आवेदन को खारिज कर दिया जाता है. इनमें सबसे सामान्य गलती आईएफएसएसी या गलत बैंक खाता का नंबर दर्ज करना है. जिसके कारण भी कई आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है. इसके अलावा अगर आपका आधार कार्ड बैंक खाते से अटैच न हो तो भी आपका आवेदन रद्द हो जाता है. कई लोग अपने आधार कार्ड के मुताबिक अपनी जानकारी दर्ज नहीं कराते हैं जिस कारण भी फॉर्म स्वीकृत नहीं हो पाता है.

झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या है पात्रता

  • सबसे पहले ये जान लें कि आपका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों में नहीं होना चाहिए. साथ ही आपको झारखंड का मूल निवासी होना जरूरी है, इसके लिए आपको स्थानीय निवासी प्रमान पत्र पेश करना जरूरी है.
  • इस योजना का लाभ वहीं उठा सकता है जिनके पास पक्का मकान नहीं है
    इसके अलावा आपके पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए
  • आपकी वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए

किन किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत

  • आपको अपने पास पासपोर्ट साइज का फोटो होना अनिवार्य है
  • आवेदन करते समय आप अपना वही मोबाइल नंबर दें जिससे आपका बैंक खाता लिंक हो
  • आपके पास राशन कार्ड के साथ साथ आय प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र होना जरूरी है

Also Read: पलामू टोल प्लाजा के पास हुए गोलीकांड में दो आरोपी युवक गिरफ्तार, घटना को अंजाम देने के लिए मिले थे इतने रुपये

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola