भ्रमण के लिए मैक्लुस्कीगंज पहुंचा आदिवासी मुंडा समुदाय का दल

Updated:
विज्ञापन

देश के कोने-कोने से आदिवासी मुंडा समुदाय का एक दल भ्रमण के लिए मैक्लुस्कीगंज पहुंचा.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. देश के कोने-कोने से आदिवासी मुंडा समुदाय का एक दल भ्रमण के लिए मैक्लुस्कीगंज पहुंचा. एंग्लो इंडियन गांव में उनका स्वागत केंद्रीय सरना समिति मैक्लुस्कीगंज के शशि मुंडा ने पारंपरिक तौर से किया. तत्पश्चात दल शशि मुंडा के नेतृत्व में मैक्लुस्कीगंज दुल्ली स्थित आपसी सौहार्द का प्रतीक सर्वधर्म स्थल (जहां मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व गिरजाघर एक ही परिसर में है) सहित नकटा पहाड़, जागृति विहार आदि जगहों का भ्रमण किया. गंज के इतिहास व यहां रह रहे एंग्लो समुदाय सहित आदिम जन जातियों व मुंडा समाज अन्य के जीवनशैली, जीविकोपार्जन के तौर तरीके से रूबरू हुए. भ्रमण के दौरान दल को स्थानीय मुंडा समाज के शशि मुंडा, योगेश मुंडा, राहुल मुंडा, विजय मुंडा, सत्येंद्र मुंडा, राजेश मुंडा, वीरेंद्र मुंडा अन्य ने सहयोग किया. दल में नागालैंड, असम, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, बंगाल सहित अन्य जगहों से उक्त समाज के लोग शामिल थे. चर्चा में कहा गया कि मुंडा समाज अपनी गौरवशाली परंपरा, समृद्ध संस्कृति और पूर्वजों के मूल्यों को सरहुल, करम और सोहराई जैसे त्योहारों के माध्यम से याद करता हैं. वे प्रकृति के रक्षक हैं और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, जल जंगल जमीन पर अधिकार पहान पुजैर द्वारा की जानेवाली पारंपरिक पूजा से अपनी संस्कृति को जीवंत रखते आ रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola