तसवीर में दिखने वाले दिव्‍यांग की मौत, कोई पहचानते हो तो घरवालों को करें सूचित

Updated at : 05 May 2017 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
तसवीर में दिखने वाले दिव्‍यांग की मौत, कोई पहचानते हो तो घरवालों को करें सूचित

रांची : रांची के अलबर्ट एक्‍का चौक के पास रहने वाले एक दिव्‍यांग की दो दिनों पहले रिम्‍स में इलाज के दौरान मौत हो गयी है. दिव्‍यांग का नाम संजय साहू बताया जा रहा है. लेकिन किसी को भी उनके परिजनों और घर की जानकारी नहीं है. इस समाचार के साथ मृतक संजय की तसवीर […]

विज्ञापन

रांची : रांची के अलबर्ट एक्‍का चौक के पास रहने वाले एक दिव्‍यांग की दो दिनों पहले रिम्‍स में इलाज के दौरान मौत हो गयी है. दिव्‍यांग का नाम संजय साहू बताया जा रहा है. लेकिन किसी को भी उनके परिजनों और घर की जानकारी नहीं है. इस समाचार के साथ मृतक संजय की तसवीर भी है. अगर आपको मृतक के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो या उनके परिजनों को अगर आप जानते हों तो उनतक जानकारी पहुंचा दें.

स्‍थानीय लोगों के अनुसार संजय दिव्यांग थे. पिछले 15 सालों से रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर ही सड़क के किनारे अकेले रहते थे. दो दिन पहले बीमार पड़े तो कुछ पत्रकारों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. वहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्‍स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

संजय कहां के रहने वाले थे इसकी सही जानकारी किसी को नहीं है. कोई खूंटी जिले के मास्को का बता रहा है तो कोई रांची के ही किसी गांव का रहने वाला बता रहा है. अगर कोई तस्वीर देख पहचान सके तो इनके घर वाले को जरूर सूचित करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola