राज्य भर से जुटे साढ़े सात हजार कैडर को पार्टी ने 2019 के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया. झारखंड गठन के उद्देश्यों को पूरा करते हुए नव-निर्माण की लड़ाई को आगे बढ़ाने की बात कही गयी. झारखंड के जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया.
Advertisement
रांची: आजसू का महाधिवेशन शुरू, 2019 के चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आह्वान
रांची : आजसू पार्टी का तीन दिवसीय महाधिवेशन शुक्रवार को राजधानी के मोरहाबादी में निर्मित बिरसा मुंडा मंडप में शुरू हुआ. अधिवेशन के पहले दिन झारखंड के महानायकों के वंशज पहुंचे. बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हो, नीलांबर-पितांबर, तेलंगा-खड़िया, शेख भिखारी और झारखंड आंदोलनकारी सुदर्शन भगत के परिजनों ने महाधिवेशन का उदघाटन किया़. राज्य भर से जुटे साढ़े […]
रांची : आजसू पार्टी का तीन दिवसीय महाधिवेशन शुक्रवार को राजधानी के मोरहाबादी में निर्मित बिरसा मुंडा मंडप में शुरू हुआ. अधिवेशन के पहले दिन झारखंड के महानायकों के वंशज पहुंचे. बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हो, नीलांबर-पितांबर, तेलंगा-खड़िया, शेख भिखारी और झारखंड आंदोलनकारी सुदर्शन भगत के परिजनों ने महाधिवेशन का उदघाटन किया़.
राज्य भर से जुटे साढ़े सात हजार कैडर को पार्टी ने 2019 के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया. झारखंड गठन के उद्देश्यों को पूरा करते हुए नव-निर्माण की लड़ाई को आगे बढ़ाने की बात कही गयी. झारखंड के जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया.
प्रतिवेदन में सरकार के कई फैसले पर सवाल : महाधिवेशन के पहले दिन अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो सहित पार्टी नेताओं ने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा और शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया. पार्टी के महासचिव उमाकांत रजक ने वार्षिक प्रतिवेदन रखा. वर्ष 2011 से 2017 तक पार्टी के कार्यक्रम और सांगठनिक गतिविधियों की जानकारी दी गयी. वार्षिक प्रतिवेदन में बताया गया कि पार्टी ने किस तरह झारखंड को विशेष राज्य का दरजा दिये जाने की मांग को लेकर राज्य से लेकर दिल्ली तक संघर्ष किया. झारखंडी अधिकार और हक की आवाज बुलंद की. वार्षिक प्रतिवेदन में वर्तमान सरकार के कई फैसले पर सवाल उठाते हुए पिछले चुनाव में राजनीतिक अस्थिरता दूर करने के लिए भाजपा से समझौता करने की बात कही गयी है. महाधिवेशन में पार्टी के उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने संविधान संशोधन का प्रस्ताव रखा. सामाजिक कार्यकर्ता संजय बसु मल्लिक ने झारखंड राज्य के गठन के उद्देश्य पर अपनी बातें रखी और पार्टी ने इसे लेकर भावी रणनीति पर चर्चा की. पहले दिन के तीसरे और अंतिम सत्र में झारखंड के अधिकार को लेकर विचार-विमर्श किया गया.
कौन-कौन थे
पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो, उपाध्यक्ष व मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक विकास मुंडा, रामचंद्र सइस, राजकिशोर महतो, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, डॉ देवशरण भगत, हसन अंसारी, बीके चांद, यूसी मेहता, वॉयलेट कच्छप सहित पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद थे़ महाधिवेशन में सभी जिलाध्यक्ष अपनी टीम के साथ पहुंचे थे़ अलग-अलग जिले के लिए जगह आरक्षित थी.
किसने क्या कहा
सरकार में झारखंडी भावना के विपरीत फैसले हुए है़ं समाज का बड़ा वर्ग आहत हुआ है़ पार्टी का वैचारिक मतभेद है.
-उमाकांत रजक, पार्टी महासचिव
पहली बार महाधिवेशन में राज्य के सभी 4500 पंचायत से प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे़ आजसू अकेली पार्टी है, जिसने पंचायत स्तर तक संगठन खड़ा किया है़ 32 हजार गांव से लोग यहां पहुंचेंगे़ महाधिवेशन से पार्टी नयी दिशा तय करेगी़ 2019 में पार्टी का परचम लहरायेगा़
-डॉ देवशरण भगत, पार्टी प्रवक्ता
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement