ePaper

Ranchi News : चीफ इंजीनियर के ठिकानों से मिले 70 लाख, भाई के पास से एक किलो सोना

Updated at : 29 Apr 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : चीफ इंजीनियर के ठिकानों से मिले 70 लाख, भाई के पास से एक किलो सोना

सीबीआइ ने रेलवे के चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर दबिश दी

विज्ञापन

रांची. सीबीआइ दिल्ली की टीम ने रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के रांची और बिलासपुर स्थित घर में छापेमारी की. दोनों ठिकानों पर छापेमारी के दौरान सीबीआइ ने करीब 70 लाख बरामद किये हैं, जबकि चीफ इंजीनियर के भाई कुणाल के घर से करीब एक किलो सोना जब्त किया गया है. सीबीआइ दिल्ली की टीम साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, बिलासपुर में चीफ इंजीनियर के पद पर पदस्थापित विशाल आनंद के खिलाफ रिश्वत लेकर काम करने की सूचना पर नजर रखे हुए थी. सूचना के सत्यापन के बाद सीबीआइ को जानकारी मिली थी कि रेलवे में निर्माण कार्य से जुड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी झाझरिया के संचालक और चीफ इंंजीनियर के बीच काम के एवज में रिश्वत लेन- देन को लेकर बैठक भी हुई थी. इसके बाद कंपनी के स्टाफ को रांची में 32 लाख रुपये विशाल आनंद के रिश्तेदार को भुगतान करने का निर्देश दिया गया था. जांच के बाद सीबीआइ ने इस मामले में आठ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था. दर्ज केस में विशाल आनंद, झाझरिया कंपनी के निदेशक सुशील झाझरिया, निदेशक के प्रतिनिधि सारांश झाझरिया, विनाप झाझरिया, कंपनी के कर्मी मनोज पाठक, विशाल आनंद के पिता आनंद कुमार झा, विशाल आनंद के भाई कुणाल आनंद और मेसर्स झाझरिया निर्माण लिमिटेड का नाम शामिल था. इस केस में सीबीआइ ने कुछ दिन पूर्व छापेमारी कर रेलवे के चीफ इंजीनियर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था. इस दौरान 32 रुपये रिश्वत की रकम भी मिली थी. इसके बाद से सीबीआइ पूरे मामले की आगे जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola