Ram Mandir: 400 साल पुराना है चुटिया का राम मंदिर, निर्माण के पीछे की है रोचक कहानी

Updated:
विज्ञापन
Ram Mandir: 400 साल पुराना है चुटिया का राम मंदिर, निर्माण के पीछे की है रोचक कहानी

चुटिया राम मंदिर की स्थापना नागवंशी राजा राघुनाथ शाहदेव ने 1686 में की थी. मंदिर के महंत सत्यनारायण ने बताया कि इस ऐतिहासिक मंदिर में चैतन्य महाप्रभु भी ठहरे थे. मंदिर में भगवान राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ विराजमान हैं. इसके अलावा यहां राधा-कृष्ण की भी प्राचीन मूर्ति है.

विज्ञापन

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी. इसको लेकर तैयारियों पूरी हो चुकी हैं. प्राण-प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में अलग उमंग और उत्साह लोगों में दिख रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में भी राम मंदिर को लेकर भक्तों में गजब की उमंग देखने को मिल रही है. इस अवसर पर आपको रांची स्थित चुटिया के राम मंदिर के बारे में बताने वाले हैं. मंदिर की स्थापना आज से 400 साल पहले की गई थी. मंदिर की स्थापना नागवंशी राजा रघुनाथ शाहदेव ने 1686 में की थी. मंदिर के महंत सत्यनारायण ने बताया कि इस ऐतिहासिक मंदिर में चैतन्य महाप्रभु भी ठहरे थे. मंदिर में भगवान राम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ विराजमान हैं. इसके अलावा यहां राधा-कृष्ण की भी प्राचीन मूर्ति है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola