ePaper

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारी बने IAS, मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Updated at : 13 Oct 2022 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारी बने IAS, मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 पदाधिकारियों को प्रोन्नति देकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त किया गया है. बुधवार को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी. केंद्र सरकार ने वर्ष 2019, 2020 और 2021 की रिक्तियों के विरुद्ध आइएएस में प्रोन्नति दी है.

विज्ञापन

Ranchi News: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 पदाधिकारियों को प्रोन्नति देकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त किया गया है. बुधवार को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी. केंद्र सरकार ने वर्ष 2019, 2020 और 2021 की रिक्तियों के विरुद्ध आइएएस में प्रोन्नति दी है.

Also Read: हजारीबाग में मौन रखकर ग्रामीणों ने किया परियोजना का विरोध, जानिए वजह

इन्हें मिली प्रोन्नति

2019 की रिक्तियों के विरुद्ध 16 अफसरों को प्रोन्नति दी गयी है. इनमें नेसार अहमद, रविरंजन मिश्रा, आलोक त्रिवेदी, संजय सिन्हा, मनोज जायसवाल, अनिल कुमार सिंह, हरि कुमार केशरी, जगबंधु महथा, बिंदेश्वरी ततमा, इंदु रानी, अरुण वाल्टर सांगा, दशरथचंद्र दास, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा, बालकिशुन मुंडा, लालचंद डाडेल और गायत्री कुमारी शामिल हैं.

Also Read: रांची में आज 10 लाख लोगों तक नहीं पहुंचेगा पानी, जानें क्यों

2020 में 14 अफसरों को प्रोन्नति

वर्ष 2020 की रिक्तियों के विरुद्ध 14 अफसरों को प्रोन्नति दी गयी है. इनमें नागेंद्र कुमार सिन्हा, नेल्सन इ बागे, शशिप्रकाश झा, अंजनी कुमार मिश्रा, संजय बिहारी अंबष्ठ, अंजनी कुमार दुबे, अमित प्रकाश, गोपाल जी तिवारी, शेखर जमुआर, संजय कुमार, अरविंद कुमार, राजू रंजन राय, पवन कुमार, अनिल कुमार हैं.

Also Read: झारखंड के 1.14 लाख किसानों को अब नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ, जानें क्या है वजह

2021 में 10 अफसरों को प्रोन्नति

वर्ष 2021 की रिक्तियों के विरुद्ध 10 अफसरों को प्रोन्नति दी गयी है. इनमें मनमोहन प्रसाद, कुमुद सहाय, शशि भूषण मेहरा, प्रदीप तिग्गा, पूनम प्रभा पूर्ति, मनोहर मरांडी, अमल कृष्ण सत्यजीत, ज्ञानेंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह व अभय नंदन अंबष्ठ शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola