Suicide News: रांची में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, एकतरफा प्यार ने ले ली जान

सांकेतिक तस्वीर
Suicide News: अनगड़ा प्रखंड के चिलदाग में 19 वर्षीय एक युवक ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. अनगड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. जानकारी के अनुसार युवक गांव की ही एक युवती से एकतरफा प्यार करता था. युवती की शादी हो जाने के बाद से वह डिप्रेशन में था.
Suicide News| अंगड़ा, जितेंद्र कुमार: राजधानी रांची के अनगड़ा प्रखंड के चिलदाग में 19 वर्षीय एक युवक ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मृतक युवक की पहचान चिलदाग निवासी जगु महतो के 19 वर्षीय पुत्र ऋत्विक महतो के रूप में हुई है. ऋत्विक ने कल मंगलवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
गांव की युवती से था एकतरफा प्यार
आज बुधवार की सुबह घटना की जानकारी पाकर अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था. वह गांव की ही एक युवती से एकतरफा प्यार करता था. कुछ माह पूर्व ही उसकी शादी हो गयी. इसके बाद युवक डिप्रेशन में चला गया. इसी क्रम में कल मंगलवार की रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
इसे भी पढ़ें
आईएएस पूजा सिंघल पति संग जाना चाहती है दूसरे देश, पासपोर्ट रिलीज के लिए याचिका दाखिल
Liquor Scam: 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में आईएएस विनय चौबे, कोर्ट में आपत्ति याचिका दाखिल
Train News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने दर्जनों ट्रेनें की रद्द, कई के बदले मार्ग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




