रांची : हिंदुत्व व भारत को आगे ले जानेवाले राष्ट्र वाद की बात कही थी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : भाजपा कार्यसमिति के सदस्य कुमार अमित ने कहा है कि संघ समागम में सर संघचालक मोहन भागवत के भाषण को अतार्किक तरीके से पेश किया गया़ सर संघचालक ने हिदुत्व और देश को आगे ले जानेवाले राष्ट्रवाद की बात कही थी़ उन्होंने राष्ट्रवाद के संबंध में एक उदाहरण के साथ इसकी स्पष्टता सामने […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा कार्यसमिति के सदस्य कुमार अमित ने कहा है कि संघ समागम में सर संघचालक मोहन भागवत के भाषण को अतार्किक तरीके से पेश किया गया़ सर संघचालक ने हिदुत्व और देश को आगे ले जानेवाले राष्ट्रवाद की बात कही थी़ उन्होंने राष्ट्रवाद के संबंध में एक उदाहरण के साथ इसकी स्पष्टता सामने लायी थी़ उन्होंने भाषण में यह समझाने का प्रयास किया था कि राष्ट्रवाद को अमेरिकी दृष्टिकोण में किस तरह हिटलर से जोड़ कर देखा जाता है़ वहां राष्ट्रवाद किस तरह नाजी का पर्याय बन गया है़ जबकि संघ का राष्ट्रवाद हिंदुत्व का राष्ट्रवाद है़ पूरी दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाने वाला राष्ट्रवाद है़ दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी है, तो विश्व में शांति कायम हुआ है़
भाजपा नेता ने कहा कि सर संघचालक ने बताया कि संघ के कार्यक्रम के दौरान यूरोप के देशों और अमेरिका में जाने का मौका मिला है़ अमेरिका में उन्हें संघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यहां नेशन, नेशनलिस्ट का प्रयोग कर सकते है़ं लेकिन नेशनलिज्म का अर्थ अमेरिका में हिटलर के विध्वंसक राष्ट्रवाद से लगाया जाता है़ जिसने दुनिया को अशांति के रास्ते पर धकेला था़ नेशनलिज्म यहां निगेटिव अर्थ रखता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन