रांची : कृषि मंत्री से मिले कर्मचारी महासंघ के लोग
Updated at : 19 Feb 2020 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का शिष्टमंडल मंगलवार को कृषि मंत्री बादल से मिला. उनको सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के महत्वपूर्ण मांगों की जानकारी दी. बताया कि सहकारिता प्रसार पदाधिकारी का 50 फीसदी पद प्रोन्नति से सहायक निबंधक के पद पर देने का प्रावधान है. संशोधित वेतनमान 6500-10500,ग्रेड पे 4600,प्रथम एसीपी 8000-13500 ग्रेड पे […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का शिष्टमंडल मंगलवार को कृषि मंत्री बादल से मिला. उनको सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के महत्वपूर्ण मांगों की जानकारी दी.
बताया कि सहकारिता प्रसार पदाधिकारी का 50 फीसदी पद प्रोन्नति से सहायक निबंधक के पद पर देने का प्रावधान है. संशोधित वेतनमान 6500-10500,ग्रेड पे 4600,प्रथम एसीपी 8000-13500 ग्रेड पे 5400 देने, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सेवा नियमावली में लेखा परीक्षा एवं अन्य में उत्तीर्ण होने के प्रावधान को निरस्त करने की मांग की गयी. सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी की सेवा संपुष्ट करने एवं वरीयता सूची का प्रकाशन करने का आग्रह किया गया. मिलने वालों में महामंत्री सुनील कुमार साह, गणेश प्रशाद सिंह, आशीर्वाद महतो, दिनेश कुमार, कलिंदर बड़ाईक, अमरेश प्रधान, आशीष, सदानंद,प्रदीप कुमार,पंकज महतो, सुशील शरण आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




