दिल्ली से लौटे प्रदीप और बंधु, किया दावा- असली झाविमो का ही कांग्रेस में हुआ विलय

Updated:
विज्ञापन

रांची : इधर बाबूलाल मरांडी के भाजपा जाने से झाविमो के निष्कासित विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस में शामिल होने के बाद रांची लौट आये है़ं मिली सूचना के मुताबिक, दोनों विधायकों ने विधानसभा को कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी दे दी है़ विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया है कि दोनों […]

विज्ञापन
रांची : इधर बाबूलाल मरांडी के भाजपा जाने से झाविमो के निष्कासित विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस में शामिल होने के बाद रांची लौट आये है़ं मिली सूचना के मुताबिक, दोनों विधायकों ने विधानसभा को कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी दे दी है़ विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया है कि दोनों विधायक कांग्रेस में शामिल हो गये है़
नेताद्वय ने दावा किया कि कांग्रेस में असली झाविमो का विलय हुआ है. दो-तिहाई विधायक के साथ पार्टी का विलय सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के समक्ष हुआ. इस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी अपनी सहमति प्रदान कर दी है. विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं से दिल्ली में बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही रांची में बड़ी रैली का आयोजन किया जायेगा. इसमें राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि रैली में झाविमो के हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस का दामन थामेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola