रांची : झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गये. दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेज दिया गया.

चान्हो पंडरी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 75 पर तेज रफ्तार से चल रही यह कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने 108 नंबर पर डायल करके एंबुलेंस को बुलाया और सभी घायलों को रांची भेज दिया.