रांची : असुंता का नाम भूलवश चला गया था : कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन

रांची : राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा के कांग्रेस में शामिल होने की खबर छपने के बाद पार्टी बैकफुट में चली गयी है. बुधवार को प्रदेश कांग्रेस की ओर से राजधानी से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी थी. इसके बाद पार्टी की ओर से विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि असुंता लकड़ा ने कांग्रेस […]

विज्ञापन
रांची : राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा के कांग्रेस में शामिल होने की खबर छपने के बाद पार्टी बैकफुट में चली गयी है. बुधवार को प्रदेश कांग्रेस की ओर से राजधानी से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी थी.
इसके बाद पार्टी की ओर से विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि असुंता लकड़ा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है. अखबारों में खबर छपने के बाद इसकी चर्चा शुरू हो गयी कि प्रोफेसर व टीचर के अलावा कैसे कोई सरकारी कर्मी किसी पार्टी का सदस्य बन सकता है.
असुंता लकड़ा रेलवे में नौकरी करती है. उसकी नौकरी को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गये. इसके बाद गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दुबे ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान असुंता लकड़ा के भाई राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी विमल लकड़ा ने कांग्रेस की सदस्यता ली थी. भूलवश विमल लकड़ा एवं असुंता लकड़ा दोनों भाई-बहन का नाम विज्ञप्ति में चला गया था. असुंता लकड़ा ने कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola