रांची : लड़कियों को पहले परिवार में समानता का अधिकार दें

Updated:
विज्ञापन

रांची : राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, रामगढ़ व नूर मोहम्मद स्मृति महाविद्यालय मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) द्वारा ‘भारत की महिलाएं : कल, आज और कल’ विषय पर एसडीसी सभागार में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया़ मुख्य अतिथि राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि गुरुग्रंथ साहिब महिलाओं का सम्मान करने और उन्हेंं […]

विज्ञापन
रांची : राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, रामगढ़ व नूर मोहम्मद स्मृति महाविद्यालय मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) द्वारा ‘भारत की महिलाएं : कल, आज और कल’ विषय पर एसडीसी सभागार में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया़ मुख्य अतिथि राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि गुरुग्रंथ साहिब महिलाओं का सम्मान करने और उन्हेंं समानता का अधिकार देते हुए पहली पंक्ति में लाने की प्रेरणा देता है. लड़कियों को पहले परिवार में समानता का अधिकार देना होगा, तभी समाज में उनके साथ न्याय होगा.
बेटियों की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है. मौके पर विशिष्ट अतिथि रामगढ़ की विधायक ममता देवी, डॉ रजी उद्दीन, डॉ महुआ माजी, डॉ ख्वाजा जियाउद्दीन, सारिका भूषण, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार, मोहम्मद इमामुल इस्लाम, डॉ निर्मल कुमार मंडल व डॉ रश्मि ने भी विचार रखे. संगोष्ठी में एएस कॉलेज देवघर, असम कॉलेज सहित विभिन संस्थानों के विद्यार्थी व बुद्धिजीवी शामिल हुए.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola