रांची : नाबालिग से मारपीट के बाद किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2020 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

चार फरवरी की है घटना, रविवार को केस हुआ दर्ज रांची : जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने नौ साल की छात्रा से मारपीट कर रेप करने के आरोप में रविवार को 17 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया. घटना को लेकर बच्ची के पिता […]
विज्ञापन
चार फरवरी की है घटना, रविवार को केस हुआ दर्ज
रांची : जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने नौ साल की छात्रा से मारपीट कर रेप करने के आरोप में रविवार को 17 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया. घटना को लेकर बच्ची के पिता की शिकायत पर रविवार को ही जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
जानकारी के अनुसार बच्ची मूल रूप से सोनाहातू थाना क्षेत्र की रहनेवाली है. लेकिन वर्तमान में वह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र निवासी अपने नाना-नानी के घर पढ़ाई के लिए रह रही थी. वह पहली कक्षा की छात्रा है. प्राथमिकी के अनुसार घटना चार फरवरी की है. घटना के दौरान उसके नाना-नानी काम करने गये थे. मामा भी घर से बाहर गया था.
इस वजह से बच्ची घर में अकेली थी. इसी दौरान उसे अकेला पाकर आरोपी उसके घर पहुंच गया. पहले उसके साथ मारपीट की, फिर रेप किया. छात्रा के चिल्लाने पर उसका छह वर्षीय भाई उसके पास पहुंचा. इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला. शाम को जब छात्रा की नानी घर पहुंची, तब बच्ची ने रोते हुए घटना की जानकारी उसे दी.
बच्ची की बात सुनकर नानी आरोपी के घर पहुंची. तब आरोपी ने कहा, जो हुआ उसको भूल जाओ. अगर इस बात की जानकारी तुमने बस्ती में किसी को दी या थाना में खबर की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे. धमकी के डर से बच्ची की नानी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी. दूसरे दिन पांच फरवरी की शाम आरोपी दोबारा बच्ची के नानी के घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देकर चला गया. पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच करायी है.
बच्ची के मामा को भी आरोपी ने पीटा
बच्ची के मामा के साथ आरोपी ने आठ फरवरी को मारपीट की थी. इससे वह बेहोश हो गया था. पड़ोसी सहित अन्य लोगों ने मामले में बीच-बचाव किया था.
इसके बाद बच्ची के साथ रेप किये जाने की घटना की जानकारी उसके पिता को मिली. जिसके बाद वह रविवार को बच्ची के नाना घर पहुंचे और बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी बस्ती के लोगों के दी. इसके बाद लोगों ने जगन्नाथपुर थाना जाकर केस दर्ज कराने का निर्णय लिया. पुलिस ने मामले में तत्काल केस दर्ज करते हुए आरोपी के बस्ती में जाकर छापेमारी की और गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




