रांची : बेरोजगारों के लिए टोल फ्री नंबर जारी, युवा करायें निबंधन
Updated at : 07 Feb 2020 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नेशनल रजिस्टर फॉर अनइंप्लायमेंट (एनआरयू) को लेकर गुरुवार को रांची महानगर जिला युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस भवन में हुई. इसमें मुख्य रूप से बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा के बाद युवा कांग्रेस द्वारा टोल फ्री नंबर-8151994411 जारी किया गया. इस टोल फ्री नंबर द्वारा बेरोजगार युवक मिस कॉल करके रोजगार के […]
विज्ञापन
रांची : नेशनल रजिस्टर फॉर अनइंप्लायमेंट (एनआरयू) को लेकर गुरुवार को रांची महानगर जिला युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस भवन में हुई.
इसमें मुख्य रूप से बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा के बाद युवा कांग्रेस द्वारा टोल फ्री नंबर-8151994411 जारी किया गया. इस टोल फ्री नंबर द्वारा बेरोजगार युवक मिस कॉल करके रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. महानगर अध्यक्ष राजीव नारायण प्रसाद ने कहा कि देश में 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी वर्तमान केंद्र की भाजपा के शासनकाल में रही है.
उन्होंने राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर लागू करने की मांग की. प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी में व्यस्त रहती है. कार्य इनकी प्राथमिकता में नहीं है. प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. इसमें भाजपा की केंद्र सरकार विफल है. मौके पर राकेश किरण, अभिजीत राज, कुमार राजा, चंदन सिंह, पंचम सिंह, प्रिंस बट्ट, हैदर अली, अर्चना तिग्गा, पप्पू सिंह, दीपेश पाठक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




