रांची : खान सुरक्षा के साथ कोयला उत्पादन को प्रतिबद्ध : अध्यक्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2020 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

कोल इंडिया अध्यक्ष ने सीसीएल का दौरा किया रांची : कोल इंडिया के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने कहा है कि कंपनी के हित के साथ-साथ राष्ट्रहित सर्वोपरि है. इसमें कंपनी के प्रत्येक कर्मी का महत्वपूर्ण योगदान है. कोल इंडिया का उद्देश्य है कि देश में कहीं भी कोयले की किसी प्रकार की कमी नहीं रहे. […]
विज्ञापन
कोल इंडिया अध्यक्ष ने सीसीएल का दौरा किया
रांची : कोल इंडिया के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने कहा है कि कंपनी के हित के साथ-साथ राष्ट्रहित सर्वोपरि है. इसमें कंपनी के प्रत्येक कर्मी का महत्वपूर्ण योगदान है. कोल इंडिया का उद्देश्य है कि देश में कहीं भी कोयले की किसी प्रकार की कमी नहीं रहे. खान सुरक्षा के साथ कोयला उत्पादन व कंपनी कल्याण के प्रति कोल इंडिया पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
ग्राहक की संतुष्टि सर्वोपरि है. राष्ट्र की अपेक्षा हमसे है और हमें पूर्ण विश्वास है कि हम उस पर खरा उतरेंगे. अध्यक्ष श्री अग्रवाल मंगलवार को सीसीएल मुख्यालय दरंभगा हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. श्री अग्रवाल ने सीसीएल की दैनिक प्रार्थना इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर न हो…को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह हमें उर्जा से भर देती है. इसको हमें अपने जीवन में आत्मसात करते हुए पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ना है.
कोल इंडिया को उच्चतम शिखर तक पहुंचाने के लिए काम करना है. सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने कोल इंडिया के अध्यक्ष श्री अग्रवाल का स्वागत करते हुए सीसीएल में सीएसआर के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला. वित्तीय वर्ष 2012-13 में जहां, 48 मिलियन टन कोयला उत्पादन से सीसीएल आगे नहीं बढ़ पा रहा था. आज उसी संसाधन व श्रम शक्ति के उपयोग से लगभग 70 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया जा रहा है. विकास की गति में केंद्र सरकार, कोयला मंत्रालय व राज्य सरकार का सहयोग सदैव मिलता रहा है. इस उपलब्धि में श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों, जेसीएससी, वेलफेयर बोर्ड व सेफ्टी बोर्ड सहित सीसीएल परिवार के सभी सदस्यों का योगदान है.
श्री सिंह ने 100 मिलियन टन कोयला उत्पादन के लक्ष्य हासिल करने का भरोसा जताया. इससे पूर्व मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर दिवंगत कोयला कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. संचालय वरीय प्रबंधक (वित्त) एडी वाधवा ने किया, धन्यवाद निदेशक तकनीकी वीके श्रीवास्तव ने किया. इस अवसर पर कोल इंडिया के निदेशक (तकनीक) विनय दयाल, निदेशक तकनीकी (संचालन) वीके श्रीवास्तव सहित कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




