ePaper

रांची : महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए करूंगी काम

Updated at : 05 Feb 2020 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए करूंगी काम

रांची : सरकार महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार लाने की दिशा में विभागीय मंत्री होने के नाते मैं समर्पित होकर काम करूंगी. उक्त बातें महिला […]

विज्ञापन
रांची : सरकार महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार लाने की दिशा में विभागीय मंत्री होने के नाते मैं समर्पित होकर काम करूंगी.
उक्त बातें महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मंत्री जोबा मांझी ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद कहीं. मंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार लाना तथा नवजात से लेकर छह वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार विभिन्न विभागों से समन्वय बना कर योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचायेगी.
मंत्री ने कहा कि एक महिला मंत्री होने के नाते महिलाओं के संवैधानिक हितों को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता होगी. कहा कि महिलाओं कीसुरक्षा से संबंधित कानूनों को सशक्त किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola