रांची : अस्पताल में एक बच्चे की मौत, सीएम ने जांच का आदेश दिया
Updated at : 04 Feb 2020 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : हजारीबाग स्थित क्षितिज अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना से इलाज करा रहे लातेहार के एक बच्ची की मौत हो गयी. पूर्व में बच्ची का इलाज आयुष्मान भारत योजना से हो रहा था. पर एक फरवरी को बच्ची की मौत हो गयी, तो अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची की मां सोनी देवी को 70 हजार […]
विज्ञापन
रांची : हजारीबाग स्थित क्षितिज अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना से इलाज करा रहे लातेहार के एक बच्ची की मौत हो गयी. पूर्व में बच्ची का इलाज आयुष्मान भारत योजना से हो रहा था. पर एक फरवरी को बच्ची की मौत हो गयी, तो अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची की मां सोनी देवी को 70 हजार रुपये का बिल थमा दिया. बच्चे का शव लेने के लिए परिजनों ने 53 हजार रुपये का भुगतान किया, तब शव मिला. इसकी शिकायत झामुमो लातेहार जिला कमेटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ट्रवीट कर की. मुख्यमंत्री ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए हजारीबाग के उपायुक्त को जांच करने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




