ePaper

रांची : ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट होगा सीओटी

Updated at : 03 Feb 2020 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट होगा सीओटी

निदेशक बोले : सर्जरी इमरजेंसी भी होगा ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट रांची : रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में कैजुअल्टी ऑपरेशन थियेटर (सीओटी) को शिफ्ट किया जायेगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह व अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने ट्रॉमा सेंटर का जायजा लिया. सीओटी के संचालन के लिए […]

विज्ञापन
निदेशक बोले : सर्जरी इमरजेंसी भी होगा ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट
रांची : रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में कैजुअल्टी ऑपरेशन थियेटर (सीओटी) को शिफ्ट किया जायेगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह व अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने ट्रॉमा सेंटर का जायजा लिया.
सीओटी के संचालन के लिए सर्जरी विभाग के डॉक्टरों का सुझाव भी मांगा. निदेशक डाॅ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि दुर्घटना के बाद मरीजों को आकस्मिक सर्जरी की जरूरत होती है. अगर सीओटी बेहतर होगा, तो कई मरीजों की जान बचायी जा सकती है. ऐसे में सीओटी को तीन से चार दिन में ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट करना होगा.
निदेशक डॉ सिंह ने कहा कि सर्जरी इमरजेंसी को भी ट्रॉमा सेंटर में ही शिफ्ट किया जायेगा, जिससे ऑपरेशन के बाद मरीजों को वहां भर्ती कर इलाज किया जा सके. उन्होंने कहा कि सर्जरी विभाग के डॉक्टरों से आधारभूत संरचना में बदलाव का सुझाव भी मांगा, जिसपर डॉक्टरों ने कुछ मामूली परिवर्तन करने की मांग रखी. निदेशक ने शीघ्र उसे पूरा कराने का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola