अनगड़ा : अधिकारी जवाबदेही तय कर योजनाबद्ध तरीके से करें काम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2020 9:14 AM
विज्ञापन
अनगड़ा : विधायक सुदेश महतो ने शुक्रवार को जोन्हा वन विश्रामागार में प्रखंड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. कहा कि अधिकारी अपनी जवाबदेही तय करें. क्षेत्र के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें. बैठक में जोन्हा क्षेत्र की 28 हजार आबादी में एक भी चिकित्सक के नहीं होने की बात सामने […]
विज्ञापन
अनगड़ा : विधायक सुदेश महतो ने शुक्रवार को जोन्हा वन विश्रामागार में प्रखंड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. कहा कि अधिकारी अपनी जवाबदेही तय करें. क्षेत्र के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें. बैठक में जोन्हा क्षेत्र की 28 हजार आबादी में एक भी चिकित्सक के नहीं होने की बात सामने आयी.
जिसे सुदेश ने गंभीरता से लिया. उन्होंने 14 वित्त की राशि से बनायी जा रही जलमीनार की गुणवत्ता पर ध्यान देने व विभागों में समन्वय बिठाकर योजनाओं का क्रियान्वयन कराने की बात कही. क्षेत्र के वृद्धा व विधवा पेंशन से वंचित 1675 लोगों व राशन से वंचित 710 परिवारों की सूची देकर 15 दिनों में इसका सत्यापन कर सरकारी योजना से जोड़ने का निर्देश दिया. कहा कि ग्रामसभा से योजना बनेगी व संचालित होगी. इसकी बैठकों में अधिकारियों के साथ-साथ वे भी शामिल होंगे. गांव को सजाने, रोजगार उपलब्ध कराने, हर घर तक अगले डेढ़ साल में पानी पहुंचाने की दिशा पर काम होगा. गांव की सरकार की परिकल्पना को धरातल पर उतारने की पहल प्रारंभ कर दी गयी है. बैठक में बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, थाना प्रभारी, वनपाल विनोद कुमार, प्रमुख, उपप्रमुख सहित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.
जोन्हा क्षेत्र के तीन हजार बच्चे छोड़ देते हैं पढ़ाई : बैठक में यह बात सामने आयी कि जोन्हा क्षेत्र के तीन हजार बच्चे प्रत्येक साल पढ़ाई छोड़ रहे हैं. इस क्षेत्र में मात्र जोन्हा व टाटी में उच्च विद्यालय है. आठवीं पास करनेवाले तीन हजार बच्चे स्कूल की कमी व संसाधन के अभाव में पढ़ाई छोड़ देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










