ePaper

रांची : जनजाति समाज के विकास में रहा मोहन सिंह मुंडा का अहम योगदान

Updated at : 31 Jan 2020 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जनजाति समाज के विकास में रहा मोहन सिंह मुंडा का अहम योगदान

रांची : वनवासी कल्याण केंद्र में गुरुवार को मोहन सिंह मुंडा (68 वर्ष) को श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर प्रांत के अध्यक्ष डाॅ एचपी नारायण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह, प्रांत के उपाध्यक्ष डाॅ सुखी उरांव व सज्जन सर्राफ ने उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की. डाॅ एचपी नारायण ने कहा कि संस्था के […]

विज्ञापन
रांची : वनवासी कल्याण केंद्र में गुरुवार को मोहन सिंह मुंडा (68 वर्ष) को श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर प्रांत के अध्यक्ष डाॅ एचपी नारायण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह, प्रांत के उपाध्यक्ष डाॅ सुखी उरांव व सज्जन सर्राफ ने उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की.
डाॅ एचपी नारायण ने कहा कि संस्था के लिए मोहन सिंह मुंडा तन-मन-धन से लगे थे. जनजाति समाज में ऐसे बिरले लोग ही पैदा होते हैं, जो समाज के लिए इस तरह समर्पित रहते हैं. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र के उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने जनजाति समाज के विकास के लिए बहुत सारे प्रोजेक्ट बनाये.
प्रणय दत्त ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन का प्रत्येक पल वनवासी कल्याण केंद्र के लिए समर्पित किया. सज्जन सर्राफ ने कहा कि समोहन सिंह मुंडा सामाजिक गुणों से ओत-प्रोत थे. आज उनकी कमी खलती है. इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के जगलाल पाहन ने मुंडा समाज में पत्थलगड़ी के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
डाॅ सुखी उरांव ने कहा कि मोहन सिंह मुंडा भारतीय सेना व नाबार्ड में अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अपना पूरा समय वनवासी कल्याण केंद्र को दे रहे थे. मौके पर सत्येंद्र सिंह, रिझु कच्छप, बीएन झा, तुलसी प्रसाद गुप्ता, नरेश मुंडा, रणधीर सिन्हा, अर्जुन राम, सिकंदर प्रजापति, देवकी मुंडा, संदीप उरांव, सोमा उरांव, मेघा उरांव, विकास शर्मा, संजीव जेराई, संजय यादव, बुटन महली आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola