डीएसपीएमयू: यूजीसी टीम का रिसर्च पर जोर

Updated at : 29 Jan 2020 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
डीएसपीएमयू: यूजीसी टीम का रिसर्च पर जोर

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में मंगलवार को यूजीसी 12बी की टीम का निरीक्षण शुरू हुआ. पांच सदस्यीय टीम काे एनसीसी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद पीपीटी से विवि की जानकारी दी गयी. बाद में टीम के सदस्य अलग-अलग विभागों और इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण करने निकले. इस दौरान सदस्यों का […]

विज्ञापन
रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में मंगलवार को यूजीसी 12बी की टीम का निरीक्षण शुरू हुआ. पांच सदस्यीय टीम काे एनसीसी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद पीपीटी से विवि की जानकारी दी गयी. बाद में टीम के सदस्य अलग-अलग विभागों और इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण करने निकले. इस दौरान सदस्यों का सबसे अधिक फोकस रिसर्च पर था. संबंधित विभाग के शिक्षकों से क्या-क्या रिसर्च हो रहे हैं, उसकी जानकारी ली. इसके बाद एग्जामिनेशन पैटर्न की जानकारी ली. यूजीसी की टीम ने सभी शिक्षकों के साथ बैठक की.
रिसर्च के बारे में की पूछताछ : यूजीसी की टीम ने एंथ्रोपोलॉजी, हिस्ट्री, केमेस्ट्री, फिजिक्स सहित अन्य विभागों में हो चुके रिसर्च के बारे में बात की. प्रथम तल्ले पर स्थित विवि की लाइब्रेरी का निरीक्षण किया.
हालांकि लाइब्रेरी की स्थिति देखकर संतुष्ट नहीं हुए. टीम के सदस्य बुधवार को सभी विभागों के विद्यार्थियों से सीधी बात करेंगे. उनकी क्या पढ़ाई चल रही है और कहीं कोई परेशानी तो नहीं है, इस संबंध में बात करेंगे. इसके अलावा अन्य विभागों और लैब का भी निरीक्षण करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola