ePaper

रांची : सात हत्याओं के मामले में कांग्रेस ने बनायी जांच कमेटी

Updated at : 25 Jan 2020 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सात हत्याओं के मामले में कांग्रेस ने बनायी जांच कमेटी

रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने पश्चिमी सिंहभूम के बुरुगुलिकेरा गांव में सात लोगों की निर्मम हत्या की वास्तविकता जांचने के लिए जांच कमेटी गठित की है. चाईबासा की सांसद गीता कोड़ा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. कमेटी में विधायक सोना राम सिंकू, पूर्व विधायक नियेल तिर्की, गीताश्री उरांव, काली […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने पश्चिमी सिंहभूम के बुरुगुलिकेरा गांव में सात लोगों की निर्मम हत्या की वास्तविकता जांचने के लिए जांच कमेटी गठित की है. चाईबासा की सांसद गीता कोड़ा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. कमेटी में विधायक सोना राम सिंकू, पूर्व विधायक नियेल तिर्की, गीताश्री उरांव, काली चरण मुंडा व रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो को भी रखा गया है. उक्त समिति तीन दिनों के अंदर घटना स्थल का दौरा कर पार्टी को विस्तृत प्रतिवेदन देगी.
मौत पर राजनीति करती है भाजपा : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि भाजपा की फितरत मौत पर राजनीति करने की है. चाईबासा की घटना से पूरा प्रदेश मर्माहत है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा ले कार्रवाई कर रहे हैं.
लेकिन, भाजपा पूरे घटनाक्रम पर ओछी राजनीति कर रही है. स्थानीय प्रशासन ने भाजपा नेताओं को घटनास्थल पर जाने से रोक कर बढ़िया किया है. भाजपा थोड़ा धैर्य रख कर संयमित रहे. उहोंने कहा कि लोहरदगा में भी घटना के तुरंत बाद स्थिति नियंत्रित कर ली गयी. वहां अमन और सद्भावना बहाल करना सरकार की पहली प्राथमिकता है. उपद्रवियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola