रांची : जय हिंद सिर्फ नारा नहीं, सम्मान का प्रतीक : सीएम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कचहरी स्थित सुभाष चंद्र बोस उद्यान में जाकर हेमंत सोरेन ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान, कचहरी में जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र […]

विज्ञापन
कचहरी स्थित सुभाष चंद्र बोस उद्यान में जाकर हेमंत सोरेन ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान, कचहरी में जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जय हिंद का नारा दिया था. उनका यह जय घोष केवल नारा नहीं, भारत के प्रति सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक है.
उन्होंने कहा कि आज नेताजी की जयंती के अवसर पर हम उनके अनुशासन और त्याग को सदैव याद रखें. आज का दिन देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. देश के सभी हिस्सों में स्कूल-कॉलेज इत्यादि विभिन्न संस्थानों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी जा रही है. नेताजी की स्मृति को नमन करना हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए. सीएम के साथ झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय, महुआ माजी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान में हुए कार्यक्रम में सीएम से मिलने के लिए भीड़ जमा हो गयी. इतनी कि अफरातफरी मच गयी. इस दौरान कई फोटोग्राफर व सुरक्षाकर्मी गिर गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola