रांची : हेल्थ मैप में जाकर रेडियोलॉजी की पढ़ाई करेंगे मेडिकल स्टूडेंट
Updated at : 18 Jan 2020 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रिम्स के मेडिकल स्टूडेंट रेडियोलॉजी की पढ़ाई करने के लिए हेल्थ मैप जायेंगे. स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी के आदेश पर रिम्स प्रबंधन ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया. आदेश में रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष को कहा गया है कि सीटी स्कैन मशीन की खरीद तक मेडिकल स्टूडेंट हेल्थ मैप में पढ़ाई करने […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के मेडिकल स्टूडेंट रेडियोलॉजी की पढ़ाई करने के लिए हेल्थ मैप जायेंगे. स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी के आदेश पर रिम्स प्रबंधन ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया. आदेश में रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष को कहा गया है कि सीटी स्कैन मशीन की खरीद तक मेडिकल स्टूडेंट हेल्थ मैप में पढ़ाई करने जायेंगे. मेडिकल स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए सीनियर फैकल्टी भी वहां जायेगी.
सीनियर डॉक्टर सीटी स्कैन जांच पर रिपोर्ट तैयार करने की बारीकियों को बतायेंगे. गौरतलब है कि रिम्स में करीब डेढ़ साल से सीटी स्कैन मशीन खराब है, इससे मेडिकल स्टूडेंट की पढ़ाई प्रभावित है. मेडिकल स्टूडेंट रेडियोलॉजी की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. प्रबंधन निजी जांच एजेंसी होने के कारण वहां फैकल्टी काे नहीं भेज पाता था. निदेशक के मौखिक आदेश पर भी सीनियर डॉक्टर नहीं जाते थे, लेकिन स्वास्थ्य सचिव के आदेश पर अब डॉक्टर जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




