कीचड़मय हुई कांटाटोली की सड़क
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : कांटाटोली चौक के समीप हाल ही में पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य किया गया था. इसके लिए सड़क किनारे कई गड्ढे खोदे गये थे. पाइपलाइन बिछाने का काम तो पूरा हो गया, लेकिन इन गड्ढों को अभी तक नहीं भरा गया. इस कारण इन गड्ढों में अब जलजमाव होने लगा है. दूसरी ओर पाइपलाइन […]
विज्ञापन
रांची : कांटाटोली चौक के समीप हाल ही में पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य किया गया था. इसके लिए सड़क किनारे कई गड्ढे खोदे गये थे. पाइपलाइन बिछाने का काम तो पूरा हो गया, लेकिन इन गड्ढों को अभी तक नहीं भरा गया. इस कारण इन गड्ढों में अब जलजमाव होने लगा है. दूसरी ओर पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए मिट्टी खोद कर सड़क किनारे ही रख दी गयी है. इस कारण सड़क पर कीचड़ हो गया है.
विज्ञापन
बारिश के पानी से इस मिट्टी के भींग जाने के कारण गुरुवार को इस सड़क से गुजरने में लोगों को काफी परेशानी हुई. चारपहिया वाहन तो इस गीली मिट्टी से होकर किसी तरह गुजर गये, लेकिन दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन