हजारीबाग में हत्या के गवाहों व परिजनों को मिल रही है धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2020 9:25 AM
रांची : हजारीबाग जिला के कोर्रा थाना में हत्या के आरोप में दर्ज एक केस में आरोपियों के परिजनों द्वारा गवाहों और मृतक के परिवारवालों को डराने व धमकाने का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत मिलने के बाद सीआइडी मुख्यालय ने मामले में रिपोर्ट तैयार कर हजारीबाग एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया है. […]
रांची : हजारीबाग जिला के कोर्रा थाना में हत्या के आरोप में दर्ज एक केस में आरोपियों के परिजनों द्वारा गवाहों और मृतक के परिवारवालों को डराने व धमकाने का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत मिलने के बाद सीआइडी मुख्यालय ने मामले में रिपोर्ट तैयार कर हजारीबाग एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया है. शिकायत में सीआइडी मुख्यालय के अधिकारियों को बताया गया था कि विक्की नाथ की हत्या 15 अप्रैल 2019 को कर दी गयी थी. उसकी हत्या के पीछे अमर सिंह, प्रताप सिंह, अनु गुप्ता और पंकज गुप्ता का हाथ था.
इस मामले की सुनवाई वर्तमान में हजारीबाग कोर्ट में चल रही है. अब दोषियों के परिवारवाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. जिसके कारण गवाहों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया है. इसलिए गवाहों को धमकाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये और गवाहों को सुरक्षा दी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










