रांची : जिस कोच की दो साल पहले हो चुकी हत्या, उसे मिली आयोजन की जिम्मेवारी

Updated:
विज्ञापन

खेल विभाग का कारनामा. एसजीएफआइ नेशनल हॉकी प्रतियोगिता 11 से रांची : झारखंड सरकार के खेल विभाग का काम करने का तरीका अनोखा है. इस विभाग ने जनवरी में होनेवाली स्कूल नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए हॉकी कोच विजय मुंडा को प्रतिनियुक्त किया है, जबकि दो साल पहले उनकी हत्या हो चुकी है. इस संबंध […]

विज्ञापन
खेल विभाग का कारनामा. एसजीएफआइ नेशनल हॉकी प्रतियोगिता 11 से
रांची : झारखंड सरकार के खेल विभाग का काम करने का तरीका अनोखा है. इस विभाग ने जनवरी में होनेवाली स्कूल नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए हॉकी कोच विजय मुंडा को प्रतिनियुक्त किया है, जबकि दो साल पहले उनकी हत्या हो चुकी है. इस संबंध में विभाग की ओर से चिट्ठी भी जारी की जा चुकी है. विभाग ने कोच प्रतिनियुक्त करने से पहले यह पता नहीं किया कि किस डे-बोर्डिंग सेंटर में कौन-कौन कोच कार्यरत हैं और कौन नहीं हैं.
मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 11 जनवरी से 15 जनवरी तक 65वीं एसजीएफआइ राष्ट्रीय अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है. इसके सफल आयोजन के लिए खेल निदेशालय की ओर से सभी जिलों के डे-बोर्डिंग सेंटरों के प्रशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसमें एक नाम डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र उच्च विद्यालय ककरिया लापुंग का भी है, जिसके आगे कोच का नाम विजय मुंडा लिखा हुआ है, जबकि विजय मुंडा की हत्या मई 2018 में हो चुकी है.
वर्तमान में इस सेंटर के कोच हैं जोलेन होरो : इस डे-बोर्डिंग सेंटर के कोच की जिम्मेवारी वर्तमान में जोलेन होरो संभाल रहे हैं. रांची जिला के खेल पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि लापुंग में बालक और बालिका हॉकी का सेंटर है. बालकों के लिए विजय मुंडा को नियुक्त किया गया था, जबकि बालिका के लिए जोलेन होरो की नियुक्ति हुई थी. विजय मुंडा की हत्या के बाद जोलेन होरो को ही दोनों वर्गों की कोचिंग का प्रभार दिया गया है.
लापुंग के डे-बोर्डिंग हॉकी सेंटर में वर्तमान में जोलेन होरो बालक और बालिकाओं के कोच हैं. विजय मुंडा बालक वर्ग को प्रशिक्षण देते थे, लेकिन दो साल पहले उनकी हत्या हो गयी. तब से जोलेन होरो दोनों सेंटरों के कोच हैं.
प्रभात रंजन, जिला खेल पदाधिकारी, रांची
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola