रातू : फन कैसल पार्क में चार दिवसीय जिंगल्स 2020 आज से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रातू : फन कैसल पार्क में नव वर्ष पर चार दिवसीय जिंगल्स 2020 का शुभारंभ सोमवार को होगा. इस दौरान प्रतिदिन शाम चार बजे से छह बजे तक फन गेम का आयोजन किया जायेगा. जिसमें बड़ों और बच्चों के लिए कई तरह की प्रतियोगिता होगी. विजेताओं को ऑन द स्पॉट पुरस्कृत किया जायेगा. हर रोज […]
विज्ञापन
रातू : फन कैसल पार्क में नव वर्ष पर चार दिवसीय जिंगल्स 2020 का शुभारंभ सोमवार को होगा. इस दौरान प्रतिदिन शाम चार बजे से छह बजे तक फन गेम का आयोजन किया जायेगा. जिसमें बड़ों और बच्चों के लिए कई तरह की प्रतियोगिता होगी. विजेताओं को ऑन द स्पॉट पुरस्कृत किया जायेगा. हर रोज बच्चे डांस व सिंगिंग में जलवा बिखेरेंगे.
पार्क में घूमने, प्रतियोगिता में शामिल होने के अलावे ड्रैगन, वाटर कोस्टर, गो कार्ट, कैटरपिलर, स्काई ट्रेन सहित अन्य राइड के अलावे बड़ा तालाब में बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे. पार्क निदेशक नितेश नाथ शाहदेव ने बताया कि पार्क में बच्चों के लिए नये राइडस लगाये गये हैं. जिसका उदघाटन पूर्व उपमहापौर अजय नाथ शाहदेव करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










