रांची : कार की टक्कर से रेलकर्मी की मौत

Updated:
विज्ञापन

रांची : सिरमटोली चौक पर एक्सयूवी वाहन की चपेट में आने से रवि सौरभ टोप्पो नामक युवक की मौत हो गयी. जबकि घटना में स्कूटी पर सवार बहन और भगीना घायल हो गये. घटना को लेकर मृतक के भाई रमजान कॉलोनी क्राइस्ट नगर ओल्ड एचबी रोड निवासी सुजल देवप्रिया टोप्पो ने चुटिया थाना में प्राथमिकी […]

विज्ञापन
रांची : सिरमटोली चौक पर एक्सयूवी वाहन की चपेट में आने से रवि सौरभ टोप्पो नामक युवक की मौत हो गयी. जबकि घटना में स्कूटी पर सवार बहन और भगीना घायल हो गये. घटना को लेकर मृतक के भाई रमजान कॉलोनी क्राइस्ट नगर ओल्ड एचबी रोड निवासी सुजल देवप्रिया टोप्पो ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी के अनुसार 23 दिसंबर की रात करीब 11 बजे रवि सौरभ टोप्पो, बहन स्वनीमा टोप्पो व भगीना शाश्वत कुजूर के साथ स्कूटी से रमजान कॉलोनी से नया टोली नामकुम जा रहे थे. रवि टोप्पो स्कूटी चला रहा था.
जैसे ही तीनों सिरमटोली चौक के पास पहुंचे, तभी एक्सयूवी के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए धक्का मार दिया. जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोग तीनों को लेकर गुरुनानक अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने रवि सौरभ टोप्पो को मृत घोषित कर दिया. जबकि बहन और भगीना का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने एक्सयूवी को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया था. एक्सयूवी इंजीनियरिंग का छात्र सुविन वंतानम चला रहा है.
पुलिस के अनुसार वह दूसरे राज्य से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां से उसे जमानत मिल गयी. इधर मामले में सुजल ने बताया कि उसका भाई पंजाब रेलवे में ओसी के पद पर तैनात था. वह क्रिसमस के मौके पर छुट्टी पर घर अाया था. वह बहन और भगीना को छोड़ने उनके घर जा रहा था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola