रांची : हत्या के बाद दुर्घटना का रूप देने की आशंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कांके थाना क्षेत्र के बोड़ेया तिनकोनिया चौक के समीप घायल हुए मो इम्तियाज अंसारी उर्फ बबलू की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इधर उसके पिता हसन अंसारी ने बबलू की हत्या कर इसे दुर्घटना का रूप देने की आशंका को लेकर शनिवार को कांके थाने में शिकायत दर्ज करायी है. आरंभिक जांच […]
विज्ञापन
रांची : कांके थाना क्षेत्र के बोड़ेया तिनकोनिया चौक के समीप घायल हुए मो इम्तियाज अंसारी उर्फ बबलू की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इधर उसके पिता हसन अंसारी ने बबलू की हत्या कर इसे दुर्घटना का रूप देने की आशंका को लेकर शनिवार को कांके थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
आरंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि हत्या से ज्यादा दुर्घटना के ही संकेत मिले हैं. क्योंकि बबलू की कार की जांच में एयरबैग बाहर निकले मिले हैं. जानकारी के मुताबिक कांके अरसंडे निवासी हसन अंसारी के अनुसार इम्तियाज कुछ लोगों के साथ मिल कर जमीन का कारोबार और दूसरा व्यवसाय भी करता था. शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने सूचना दी कि बबलू दुर्घटना में घायल हो गया है.
इसके बाद उसे कुछ लोग स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद मेडिका ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गये. हसन के अनुसार इम्तियाज शुक्रवार की शाम चंदवे चौक पर दोस्तों के साथ था. इसलिए उन्हें आशंका है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को गाड़ी में रख दिया गया. इसके बाद योजना के तहत मामले को दुर्घटना का रूप दिया गया, ताकि किसी को संदेह न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










