आगमन का पुण्यकाल-21 : नकारात्मक लोगों से दूर रहें

Updated:
विज्ञापन

एक गांव में दो लड़के थे, जिसमें से एक की उम्र 12 व दूसरे की नौ वर्ष थी. एक बार दोनों खेल रहे थे कि अचानक बड़ा लड़का एक कुंए में गिर गया. वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा. उसे बचाने के लिए उसके मित्र के अलावा आसपास कोई नहीं था. छोटे लड़के ने मदद मांगने […]

विज्ञापन
एक गांव में दो लड़के थे, जिसमें से एक की उम्र 12 व दूसरे की नौ वर्ष थी. एक बार दोनों खेल रहे थे कि अचानक बड़ा लड़का एक कुंए में गिर गया. वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा. उसे बचाने के लिए उसके मित्र के अलावा आसपास कोई नहीं था.
छोटे लड़के ने मदद मांगने के लिए इधर-उधर देखा, पर कोई दिखा नहीं. तभी छोटे लड़के को एक रस्सी से बंधी बाल्टी दिखाई दी. उसने जल्दी से बाल्टी को कुंए में फेंका और अपने दोस्त से कहा कि उस बाल्टी को पकड़ ले. वह अपने दोस्त को बचाने के लिए रस्सी को खींच रहा था. पर ज्यादा वजन होने के कारण उसका दोस्त ऊपर नहीं आ रहा था. उसने प्रयास जारी रखा और पूरा दम लगाकर आखिरकार अपने दोस्त को कुंए से बाहर निकाल ही लिया. वे दोनों रो रहे थे, लेकिन खुश थे़
गांव जा कर उन्होंने लोगों को सारी बात बतायी, पर किसी ने विश्वास नहीं किया. सभी यही कह रहे थे कि एक नौ साल का बच्चा एक 12 वर्ष के बच्चे को कुंए में से खींचकर भला कैसे बाहर निकाल सकता है?
जब बच्चों ने बार-बार अपनी बात दोहरायी, तो लोग एक बुजुर्ग के पास गये, जिसे गांव में सबसे बुद्धिमान माना जाता था. उस बुजुर्ग ने सारी बात सुनी, फिर हंसते हुए कहा-आसान है, यह छोटा बच्चा एक बड़े लड़के को कुंए से खींचकर इसलिए बाहर निकाल पाया, क्योंकि उस समय इसे यह कहने वाला कोई नहीं था कि ‘तुम यह नहीं कर सकते’, यहां तक कि वह खुद भी नहीं. इस बच्चे ने दूसरों की नकारात्मकता को नहीं सुना, यहां तक कि खुद की भी नही़ं
इस आगमन काल में हम भी नकारात्मक लोगों से दूर रहें. जो सद्कार्य करता है, उसे रोकने के लिए लोग तरह- तरह के आक्षेप लगाते हैं. पर एक दिन सच्चाई की ही जीत होती है. अगर ईसा मसीह इस नकारात्मक लोगों से डर जाते, तो इस दुनिया का उद्धार नहीं हो पाता़
-फादर अशोक कुजूर, डॉन बॉस्को यूथ एंड एजुकेशनल सर्विसेज बरियातू के निदेशक
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola