रांची : सिविल जज नियुक्ति साक्षात्कार तिथि में किया गया संशोधन

Updated at : 21 Dec 2019 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सिविल जज नियुक्ति साक्षात्कार तिथि में किया गया संशोधन

रांची : जेपीएससी ने झारखंड न्यायिक सेवा के अंतर्गत सिविल जज (जूनियर डिविजन) मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार तिथि में संशोधन किया है. पूर्व में आयोग ने दो से नौ जनवरी 2020 तक दस्तावेज सत्यापन अौर तीन से 10 जनवरी 2020 तक साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की थी. अब दस्तावेज सत्यापन अौर […]

विज्ञापन
रांची : जेपीएससी ने झारखंड न्यायिक सेवा के अंतर्गत सिविल जज (जूनियर डिविजन) मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार तिथि में संशोधन किया है.
पूर्व में आयोग ने दो से नौ जनवरी 2020 तक दस्तावेज सत्यापन अौर तीन से 10 जनवरी 2020 तक साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की थी. अब दस्तावेज सत्यापन अौर साक्षात्कार के लिए उम्मीदवार अपना संशोधित ई-कॉल लेटर पांच जनवरी 2020 से पहले आयोग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्म तिथि डाल कर डाउनलोड कर सकते हैं. लेटर में निर्देशित वांछित कागजात के साथ उम्मीदवार को आयोग कार्यालय में ससमय उपस्थित होना होगा. कॉल लेटर डाउनलोड नहीं होने की स्थिति में उम्मीदवार पांच जनवरी से पहले आयोग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola