ePaper

रांची : जिसके अपहरण की आशंका को लेकर थाना घेरा, वह लौट आया

Updated at : 21 Dec 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जिसके अपहरण की आशंका को लेकर थाना घेरा, वह लौट आया

रांची : चटकपुर निवासी ठेकेदार मनोज शर्मा के अपहरण की आशंका को लेकर पुलिस पर कार्रवाई को लेकर दबाव बनाने के लिए गुरुवार को रिश्तेदारों और परिचितों ने सदर थाना का घेराव किया था. लेकिन शुक्रवार को मनोज शर्मा खुद ही रहस्यमय तरीके से घर लौट आया. उसके सुरक्षित लौटने की जानकारी परिजनों ने सदर […]

विज्ञापन
रांची : चटकपुर निवासी ठेकेदार मनोज शर्मा के अपहरण की आशंका को लेकर पुलिस पर कार्रवाई को लेकर दबाव बनाने के लिए गुरुवार को रिश्तेदारों और परिचितों ने सदर थाना का घेराव किया था. लेकिन शुक्रवार को मनोज शर्मा खुद ही रहस्यमय तरीके से घर लौट आया. उसके सुरक्षित लौटने की जानकारी परिजनों ने सदर थाना को दी. पुलिस की टीम मनोज शर्मा की तलाश में बिहार भी जानेवाली थी, लेकिन उसके लौटने पर पुलिस ने बिहार जाने का प्रोग्राम रद्द कर दिया.
जानकारी के अनुसार मनोज शर्मा 16 दिसंबर से लापता था. उन्होंने अंतिम बार अपने परिवार के सदस्यों को कोकर चौक से अपने एक परिचित के मोबाइल से फोन किया था. इसके बाद वह लापता हो गये थे.
उनका मोबाइल भी बंद हो गया था. इस वजह से परिजन परेशान हो गये थे. परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने जब तकनीकी शाखा के सहयोग से उसके मोबाइल नंबर की जांच की, तो पता चला कि उसका मोबाइल 25 नवंबर से ही बंद था.
तब पुलिस को लगा कि उसका अपहरण नहीं हुआ है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से उसे तलाशने के लिए गुरुवार को परिजनों ने सदर थाना का घेराव कर हंगामा किया था और कार्रवाई के लिए दबाव बनाया था. पुलिस को आशंका है कि मनोज किसी निजी कारणों से खुद ही लापता हो गया था. एक ओर उसके पास पैसे भी नहीं थे. वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग पैसा के लिए तगादा भी कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola