रांची : हरिद्वार से बरामद हुई युवती, कर ली है शादी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : सदर थाना की पुलिस ने अपहरण के केस में युवती को हरिद्वार से बरामद कर लिया है. उसे रांची लाने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया. हालांकि अपहरण को लेकर किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. युवती के अपहरण को लेकर 13 दिसंबर को सदर थाना में केस […]
विज्ञापन
रांची : सदर थाना की पुलिस ने अपहरण के केस में युवती को हरिद्वार से बरामद कर लिया है. उसे रांची लाने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया. हालांकि अपहरण को लेकर किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. युवती के अपहरण को लेकर 13 दिसंबर को सदर थाना में केस दर्ज हुआ था. युवती ने बताया कि यूपी के एक युवक से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई थी. इसके बाद वह युवक के साथ चली गयी थी.
वह अपने परिवार के पास भी नहीं जाना चाह रही थी. क्योंकि उसने प्रेमी से यूपी में ही शादी कर ली और वह अब उसके साथ ही रहना चाहती है. युवती रांची के ही एक कॉलेज की छात्रा है. आरंभिक पूछताछ में उसने अपने अपहरण की बात से भी इनकार किया है. बताया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गयी थी. इसके पीछे किसी का हाथ नहीं है. युवती ने कोर्ट में कहा कि वह अपने घर नहीं जाकर प्रेमी के साथ ही जाना चाहती है,जिसके बाद उसे लड़के के घरवालों के साथ भेज दिया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन