रांची : भगवा व जनजातीय समाज को बदनाम कर रहे हैं हेमंत : विहिप

Updated:
विज्ञापन

रांची : विहिप के प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र विमल ने कहा है कि हेमंत सोरेन भगवा और जनजातीय समाज को बदनाम करने का काम कर रहे हैं. झारखंड की संस्कृति का नाम लेकर झारखंड की संस्कृति एवं यहां के लोगों को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रहे हैं. वोट के लिए हेमंत सोरेन इस तरह का […]

विज्ञापन
रांची : विहिप के प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र विमल ने कहा है कि हेमंत सोरेन भगवा और जनजातीय समाज को बदनाम करने का काम कर रहे हैं. झारखंड की संस्कृति का नाम लेकर झारखंड की संस्कृति एवं यहां के लोगों को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रहे हैं. वोट के लिए हेमंत सोरेन इस तरह का बयान दे रहे हैं. विहिप के मंत्री श्री विमल पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भगवा वस्त्र पहन कर हमारे साधु संतों ने देश को संवारा है. महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी जैसे योद्धा की विजय पताका भी भगवा ही थी.
हमारे वीरों ने भगवा पहन कर ही अद्भुत पराक्रम दिखाया है और राष्ट्र की रक्षा की है. हेमंत सोरेन अपनी संकीर्ण मानसिकता का परित्याग करें. विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय केशव राजू ने कहा कि भगवा पूरे समाज का प्रतीक है. भगवा को बदनाम करके शासन में आना चाहते हैं, तो उनकी बहुत बड़ी भूल है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola