रांची : नवजात के कटे सिर को कुत्तों ने नोचा, हत्या पर संदेह

Updated:
विज्ञापन

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू मुक्तिधाम के समीप बरामद बच्चे (नवजात) के कटे सिर का पुलिस ने गुरुवार को रिम्स में पोस्टमार्टम कराया. हालांकि अभी पुलिस को आधिकारिक रूप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है. वैसे पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार गले पर तेजधार हथियार से जख्म के निशान अर्थात गले को काटने जैसा […]

विज्ञापन
रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू मुक्तिधाम के समीप बरामद बच्चे (नवजात) के कटे सिर का पुलिस ने गुरुवार को रिम्स में पोस्टमार्टम कराया. हालांकि अभी पुलिस को आधिकारिक रूप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है. वैसे पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार गले पर तेजधार हथियार से जख्म के निशान अर्थात गले को काटने जैसा नहीं है. ऐसेे में हत्या की घटना पर संदेह है. निशान जानवरों के दांत से नोंचने जैसे हैं. इसलिए पुलिस ने जल्द से जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार का देने का अनुरोध किया है.
रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी. जानकारी के अनुसार पुलिस ने छह माह से अधिक उम्र के बच्चे का कटा हुआ सिर बुधवार को बरामद किया था. मामले में दो बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पहला यह कि घटना स्थल के समीप किसी ने मृत बच्चे को दफन किया होगा. जिसके बाद कुत्तों के द्वारा शव को मिट्टी के बाहर निकाल कर सिर को नोचा गया होगा.
क्योंकि घटना के दौरान भी कुत्तों के द्वारा सिर को नोचा जा रहा था. दूसर यह कि बगल में मुक्तिधाम होने की वजह से किसी तांत्रिक ने बलि के लिए बच्चे की हत्या तो नहीं कर दी. पुलिस की एक टीम अभी भी कटे सिर की पहचान के लिए लोगों से जानकारी जुटा रही है. जानकारी इस बिंदु पर भी जुटायी जा रही है कि किसने नवजात के मरने के बाद वहां दफन किया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola