ePaper

रांची : सुचित्रा मिश्रा हत्या मामले में 20 को आयेगा फैसला

Updated at : 18 Dec 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सुचित्रा मिश्रा हत्या मामले में 20 को आयेगा फैसला

रांची : सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड मामले में 20 दिसंबर को फैसला आयेगा़ इस मामले में मुख्य आरोपी पांकी के भाजपा प्रत्याशी व ऑक्सफोर्ड स्कूल चुटिया के निदेशक डॉ शशि भूषण मेहता हैं मंगलवार को अपर न्यायायुक्त विजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गयी. इसके बाद कोर्ट ने फैसले की […]

विज्ञापन
रांची : सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड मामले में 20 दिसंबर को फैसला आयेगा़ इस मामले में मुख्य आरोपी पांकी के भाजपा प्रत्याशी व ऑक्सफोर्ड स्कूल चुटिया के निदेशक डॉ शशि भूषण मेहता हैं
मंगलवार को अपर न्यायायुक्त विजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गयी. इसके बाद कोर्ट ने फैसले की तिथि निर्धारित की. मालूम हो कि सुचित्रा मिश्रा ऑक्सफोर्ड स्कूल की वार्डन थी.
11 मई 2012 को उसकी हत्या कर दी गयी थी. मामले के कुल छह आरोपी है़ं इनमें डॉ शशि भूषण प्रकाश मेहता, राजनाथ सिंह, प्रदीप कुमार पासवान, धर्मेंद्र ठाकुर, अनूप सिंह, सत्य प्रकाश शामिल है़ं उल्लेखनीय है कि सुचित्रा की हत्या में डॉ शशिभूषण मेहता सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आये थे़ इस संबंध में सुचित्रा के भाई गोविंद पांडेेय के बयान पर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी़ जानकारी के अनुसार 11 मई 2012 को सुचित्रा परिवार के साथ शहीद मैदान में सर्कस देखने गयी थी़ सर्कस देखने के बाद उसका पूरा परिवार डॉ मेहता की कार से लाैट गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola