रांची : मनी लॉन्ड्रिंग की रोक के लिए सेल गठित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग पर रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर एक सेल का गठन किया गया है. इसके लिए सीआइडी के एसपी मनोज रतन चौथे को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. इससे संबंधित आदेश सीआइडी के आइजी संगठित अपराध ने जारी कर दिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार इडी के डायरेक्टर […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग पर रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर एक सेल का गठन किया गया है. इसके लिए सीआइडी के एसपी मनोज रतन चौथे को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. इससे संबंधित आदेश सीआइडी के आइजी संगठित अपराध ने जारी कर दिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार इडी के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा की ओर से पुलिस मुख्यालय को एक पत्र प्राप्त हुआ था.
जिसमें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 से संबंधित दर्ज केस की विवरणी वर्ष 2009 से लेकर 15 दिसंबर 2019 तक की मांगी है. केस की विवरणी भेजने के लिए अलग से सभी जिला के एसपी को पत्राचार किया गया है. वहीं दूसरी ओर झारखंड राज्य अंतर्गत मनी लॉन्ड्रिंग की रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से एक कोषांग का गठन किया जाना था, जिसके बाद सीआइडी मुख्यालय में पदस्थापित एसपी मनोज रतन चौथे को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन