रांची : लालू का बढ़ा बीपी, शुगर हुआ असंतुलित, बढ़ायी गयी दवा

Updated at : 11 Dec 2019 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : लालू का बढ़ा बीपी, शुगर हुआ असंतुलित, बढ़ायी गयी दवा

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद का ब्लड प्रेशर (बीपी) व शुगर इन दिनों असंतुलित हो गया है. ब्लड प्रेशर व शुगर लेवल में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है. जांच में बीपी बढ़ा आ रहा है. इस कारण दवा बढ़ा दी गयी है. वहीं शुगर की जांच […]

विज्ञापन

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद का ब्लड प्रेशर (बीपी) व शुगर इन दिनों असंतुलित हो गया है. ब्लड प्रेशर व शुगर लेवल में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है. जांच में बीपी बढ़ा आ रहा है.

इस कारण दवा बढ़ा दी गयी है. वहीं शुगर की जांच कर इंसुलिन की मात्रा घटायी व बढ़ायी जा रही है. वर्तमान में लालू प्रसाद को कभी 80, तो कभी 86 यूनिट इंसुलिन दिया जा रहा है. यह समस्या ठंड बढ़ने के बाद हुई है. बीपी व शुगर में उतार-चढ़ाव होने के कारण डॉक्टर विशेष नजर रख रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि लालू प्रसाद हृदय रोग से पीड़ित हैं. मुंबई में हार्ट की बाइपास सर्जरी हुई है.

इसलिए उन पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है. समय-समय पर उनकी इसीजी जांच की जा रही है. विशेषज्ञ बताते हैं कि ठंड के मौसम में शुगर, बीपी व हार्ट के मरीजों पर विशेष ध्यान रखा जाता है, क्योंकि इस मौसम में यह समस्या आम हो जाती है. गौरतलब है कि रिम्स द्वारा आधिकारिक रूप से लालू प्रसाद का मेडिकल बुलिटेन जारी नहीं किया जा रहा है. पहले उनका इलाज कर रहे डॉ डीके झा द्वारा प्रत्येक शनिवार को मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola