रांची : भाजपा ने मुसलमानों का विश्वास हासिल किया है: रशीद अंसारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड के दौरे पर आये भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रशीद अंसारी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर अल्पसंख्यक समुदाय से फिर से राज्य में भाजपा काे सत्ता में लाने की वकालत की़ इस क्रम में हटिया विधानसभा क्षेत्र के मणि टोला स्थित वार्ड 49 कार्यालय के निकट […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड के दौरे पर आये भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रशीद अंसारी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर अल्पसंख्यक समुदाय से फिर से राज्य में भाजपा काे सत्ता में लाने की वकालत की़
इस क्रम में हटिया विधानसभा क्षेत्र के मणि टोला स्थित वार्ड 49 कार्यालय के निकट हुई बैठक में उन्होंने कहा कि अब तक सभी सेक्यूलर पार्टियों ने अल्पसंख्यकों को डराकर गुमराह किया़ इसका नतीजा यह है कि अल्संख्यकों की स्थिति अच्छी नही़ं इसका सबसे ज्यादा नुकसान मुस्लिम कौम का हुआ है़
पर पिछले पांच सालों में डबल इंजन की सरकार ने सभी समुदाय के साथ साथ अल्पसंख्यक समुदाय का भी विश्वास हासिल किया है़ मुस्लिम मतदाता देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को मत देकर हटिया से नवीन जायसवाल को विजयी बनाये़ं इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो अकरम व मो कमाल खान भी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन