झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने कुछ किया नहीं, अब मांग रहे 2024 तक का समय : कांग्रेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह, राजीव प्रताप रूढ़ी जैसे भाजपा नेता कांग्रेस पर कुछ भी आरोप लगा दें, लेकिन सच यह है कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार ने विकार को रफ्तार पकड़ने ही नहीं दिया. भाजपा ने 2019 तक तो कुछ किया […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह, राजीव प्रताप रूढ़ी जैसे भाजपा नेता कांग्रेस पर कुछ भी आरोप लगा दें, लेकिन सच यह है कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार ने विकार को रफ्तार पकड़ने ही नहीं दिया.
भाजपा ने 2019 तक तो कुछ किया नहीं, अब 2024 तक का समय मांग रहे हैं. जनता अब भाजपा को समय देने के लिए तैयार नहीं है. श्री दुबे रविवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड में अब गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.
सरकार बनते ही मोमेंटम झारखंड, मैनहर्ट, शाह ब्रदर्स, विधानसभा में आगजनी, चूहों के पुल कुतरने, कंबल घोटाला, धान खरीद घोटाला, जेपीएससी, व्याख्याता नियुक्ति प्रक्रिया की पूरी जांच करायी जायेगी. दोषी भाजपा नेताओं को जेल भेजने का काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि 19 साल में 16 वर्ष भाजपा की सरकार रही, तो बदहाली के लिए कांग्रेस कैसे जिम्मेवार है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










