रांची : डिग्री नहीं है, पर समाज सेवा के लिए कर रहे हाइड्रोसील और हर्निया का ऑपरेशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2019 9:33 AM

विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित कई क्लिनिकों की जांच की गयी रांची : सिविल सर्जन, रांची द्वारा झोलाछाप तथा अनिबंधित नर्सिंग होम के लिए गठित जांच टीम ने गुरुवार को पंडरा इलाके में कई क्लिनिक की जांच की. यहां फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित गांधी सेवा सदन की निबंधन अवधि एक जून को ही समाप्त हो गयी है, […]

विज्ञापन
बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित कई क्लिनिकों की जांच की गयी
रांची : सिविल सर्जन, रांची द्वारा झोलाछाप तथा अनिबंधित नर्सिंग होम के लिए गठित जांच टीम ने गुरुवार को पंडरा इलाके में कई क्लिनिक की जांच की. यहां फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित गांधी सेवा सदन की निबंधन अवधि एक जून को ही समाप्त हो गयी है, पर यह नर्सिंग होम संचालित है.
मौके पर कोई चिकित्सक उपस्थित नहीं हुआ. वहां कार्यरत पांच महिला पारा मेडिकल कर्मी में से कोई प्रशिक्षित नहीं थी. नर्सिंग होम में मेडिकल वेस्ट के निष्पादन की भी कोई व्यवस्था नहीं थी. इस नर्सिंग होम ने एक चिकित्सक के आधार पर अपना निबंधन कराया था, पर वहां छह चिकित्सकों के कार्यरत होने संबंधी सूचना लगी थी. पारा मेडिकल कर्मी अस्पताल से संबंधित कोई कागजात उपलब्ध नहीं करा सके. इसके बाद टीम ने फ्रेंड्स कॉलोनी के ही हेल्थ क्लिनिक का जायजा लिया. यहां मौजूद डॉ डीसी भारती (जेनरल फिजिशियन) के पास किसी प्रकार की डिग्री नहीं थी. उन्होंने खुद भी यह स्वीकार किया और कहने लगे कि समाज सेवा कर रहे हैं.
इस क्लिनिक के बाहर बोर्ड पर लिखा था- यहां पर हाइड्रोसील, हर्निया, अपेंडिक्स, बच्चादानी, पथरी आदि का ऑपरेशन किया जाता है एवं खून-पेशाब जांच की जाती है. इसके बाद जांच टीम बाजार टांड़ स्थित शर्मा क्लिनिक पहुंची. इस दौरान झोलाछाप नागेंद्र कुमार मौके से फरार हो गये.
वहां कार्यरत अप्रशिक्षित पारा मेडिकल कर्मियों ने बताया कि एमबीबीएस की डिग्री पटना से ली गयी है, पर मांगे जाने पर किसी भी तरह का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं दिखाया गया. वहीं कृष्णा क्लिनिक, धनाई सोसो चटकपुर बंद मिला. स्थानीय लोगों ने बताया की चार-पांच दिन से क्लिनिक बंद है तथा बोर्ड भी हटा लिया गया है. इधर, सिविल सर्जन ने कहा है कि इन सभी को नोटिस देकर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित क्लिनिक की जांच आगे भी जारी रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola