रांची : ट्रांसमिशन लाइन के तार काट ले गये चोर
Updated at : 06 Dec 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नामकुम पावर ग्रिड से हटिया ग्रिड तक बनी नवनिर्मित ट्रांसमिशन लाइन के तार को आये दिन चोर काट कर ले जा रहे हैं. अब तक करीब 10 किमी तार काट कर ले गये हैं. इसकी लागत लगभग 15 लाख रुपये है. इस बाबत धुर्वा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. इस […]
विज्ञापन
रांची : नामकुम पावर ग्रिड से हटिया ग्रिड तक बनी नवनिर्मित ट्रांसमिशन लाइन के तार को आये दिन चोर काट कर ले जा रहे हैं. अब तक करीब 10 किमी तार काट कर ले गये हैं. इसकी लागत लगभग 15 लाख रुपये है. इस बाबत धुर्वा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. इस लाइन का काम पूरा हो चुका है. मगर अब तक इसे चालू नहीं किया जा सका है. इस कारण यहां नियमित रूप से तार की चोरी हो रही है. नगड़ी एवं धुर्वा थाने में अबतक चार प्राथमिकी दर्ज करायी जा चुकी है.
तार काटे जाने के कारण बार-बार नामकुम पावर ग्रिड में समस्या आ रही है. वहीं, हाइटेंशन ट्रांसमिशन लाइन हटिया से चंदवा के तार भी आये दिन चोरी हो रहे हैं. गुरुवार को यह तार नामकुम पावर ग्रिड से हटिया ग्रिड के बीच की लाइन पर गिर गया. चूंकि अभी इस ट्रांसमिशन की लाइन चालू नहीं हुई है, इस कारण कोई हादसा नहीं हुआ.
गुरुवार को धुर्वा सीठियो-लोधमा रोड के बीच सीठियो-चेटे गांव के पास बड़ा टावर का तार ट्रांसमिशन निगम की छह लाइन पर गिर गया. यह घटना सुबह करीब 8.30 बजे की है. हालांकि देर शाम तार को हटा लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि इस्टर्न रीजन लोड डिस्पैच सेंटर से मंजूरी नहीं मिलने की वजह से अबतक लाइन चालू नहीं की जा सकी है. शुक्रवार को मंजूरी मिलने की संभावना है. इसके बाद यह लाइन चालू हो जायेगी. फिर हाई वोल्टेज होने पर चोरी की घटना नहीं हो सकेगी. अभी एहतियातन इस लाइन में कम पावर की बिजली दी जा रही है, ताकि तार की चोरी न हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




