रांची : सदर अस्पताल में गर्भवती की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Updated at : 29 Nov 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

डॉक्टर पर लगाया इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप पुलिस ने समझा-बुुझा कर परिजनों को शांत कराया रांची : सदर अस्पताल में भर्ती धुर्वा की रहनेवाली गर्भवती महिला बिंदु सिंह (26 वर्ष) की गुरुवार को मौत हो गयी. उसकी मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजनों ने महिला का इलाज कर […]
विज्ञापन
डॉक्टर पर लगाया इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
पुलिस ने समझा-बुुझा कर परिजनों को शांत कराया
रांची : सदर अस्पताल में भर्ती धुर्वा की रहनेवाली गर्भवती महिला बिंदु सिंह (26 वर्ष) की गुरुवार को मौत हो गयी. उसकी मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजनों ने महिला का इलाज कर रही डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. हंगामा होते देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने वहां पहुंच कर परिजनों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया.
गौरतलब है कि धुर्वा सेक्टर निवासी चितरंजन सिंह ने अपनी पत्नी बिंदु सिंह को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. बुधवार की शाम महिला ने बच्ची को जन्म दिया. चितरंजन ने बताया कि उनकी पत्नी की डॉक्टरों ने सिजीरियन डिलीवरी करायी थी. बच्चे को जन्म देने के बाद उनकी पत्नी बिल्कुल ठीक थी, उसने बच्ची को देखा अौर पुचकारा भी था. बुधवार देर रात उसकी स्थिति बिगड़ गयी. उसे खून चढ़ाने को कहा गया. खून चढ़ाने के बाद उसकी स्थिति और बिगड़ गयी और गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




