रांची : महाराष्ट्र में भाजपा हारी अब झारखंड की बारी : आरपीएन सिंह
Updated at : 29 Nov 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में हार चुकी है, अब झारखंड की बारी है. भाजपा के जो भी बड़े नेता यहां आते हैं, उनका एक ही उद्देश्य होता है कि जनता का ध्यान कैसे भटकाया जाये. इसलिए वे यहां के ज्वलंत मुद्दों पर बात करने के बजाय […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में हार चुकी है, अब झारखंड की बारी है. भाजपा के जो भी बड़े नेता यहां आते हैं, उनका एक ही उद्देश्य होता है कि जनता का ध्यान कैसे भटकाया जाये. इसलिए वे यहां के ज्वलंत मुद्दों पर बात करने के बजाय यहां-वहां की बात बोलते हैं. छत्तीसगढ़ में एक साल में ही परिवर्तन दिखा है.
वहां जो कांग्रेस की सरकार ने वादा किया था, उसे पूरा भी किया है. श्री िसंह ने कांग्रेस भवन में पत्रकारों से कहा कि झारखंड उससे सटा हुआ राज्य है. यहां भी परिवर्तन होगा. हमारी सरकार बनेगी और हम परिवर्तन भी लायेंगे. भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के माध्यम से जनता से एक बार फिर झूठे वादे किये हैं. नक्सलवाद समाप्त होने की बात को चुनाव आयोग पहले ही झुठला चुकी है.
भाजपा भ्रष्टाचार समाप्त करने की बात करती है, लेकिन जिस तरह का भ्रष्टाचार यहां है, उसे सभी लोग जानते हैं. जिन लोगों पर संगीन आरोप हैं, उन्हें भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




